फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tet candidate divided in two part after high court decision

अब आपस में ही लड़ेंगे टीईटी अभ्यर्थी

Mon, 02 Dec 2013 02:03 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Mon, 02 Dec 2013 02:03 PM IST
विज्ञापन
tet candidate divided in two part after high court decision

उत्तर प्रदेश में प्राइमरी स्कूलों में 72,825 शिक्षकों की भर्ती को लेकर टीईटी पास बीएड अभ्यर्थियों में दो फाड़ हो गया है।

विज्ञापन


एक गुट टीईटी मेरिट पर भर्ती चाहता है तो दूसरा गुट शैक्षिक मेरिट पर।

शैक्षिक मेरिट से भर्ती की मांग को लेकर एक गुट की बैठक रविवार को लक्ष्मण मेला मैदान में हुई।

इसमें तय किया गया कि शैक्षिक मेरिट के आधार पर भर्ती की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खट-खटाया जाएगा।

पढ़ें-अखिलेश ने दी TETअभ्यर्थियों को खुशखबरी


उत्तर प्रदेश में 72,825 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया नवंबर 2011 में शुरू की गई थी, लेकिन कभी टीईटी मेरिट तो कभी शैक्षिक मेरिट के आधार पर भर्ती संबंधी आदेशों के चलते अभी तक भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने हाल ही में आदेश दिया है कि 72,825 शिक्षकों की भर्ती टीईटी मेरिट के आधार पर की जाए।

इसके विरोध में टीईटी पास बीएड अभ्यर्थियों के एक गुट ने रविवार को लखनऊ में बैठक की। इसमें तय किया गया कि सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की जाएगी।

शैक्षिक मेरिट समर्थक संघ के लखनऊ अध्यक्ष प्रवीण प्रभात ने कहा है कि टीईटी मेरिट के आधार पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई तो इसमें कई बधाएं आएंगी। इसलिए सरकार को शैक्षिक मेरिट के आधार पर ही भर्ती प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed