फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tet 2014

TET: फॉर्म में गलती इस दिन तक कराएं ठीक

Tue, 04 Feb 2014 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 04 Feb 2014 10:40 AM IST
विज्ञापन
tet 2014

शिक्षक पात्रता परीक्षा में आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि सोमवार शाम को 6 बजे समाप्त हो गई।

विज्ञापन


टीईटी में शामिल होने के लिए 8,56,618 लोगों ने आवेदन किए हैं। इसमें प्राथमिक के लिए 1,66,558, प्राथमिक भाषा के लिए 22,253, उच्च प्राइमरी के लिए 5,43,567 तथा उच्च प्राइमरी भाषा के लिए 1,24,231 ने आवेदन किए हैं। टीईटी में

त्रुटिपूर्ण आवेदन करने वालों को मंगलवार से 6 फरवरी की शाम 6 बजे तक संशोधन का मौका दिया गया है।

इलाहाबाद कार्यालय के मुताबिक सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने कहा है कि संशोधन के लिए वेबसाइट खुली रहेगी।

विज्ञापन


अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर, बैंक चालान संख्या तथा जन्म तिथि लिखकर अपने ऑनलाइन आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व भूतपूर्व सैनिक के आवेदक अपनी श्रेणी में आपस में बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, पति का नाम, जन्म तिथि, पता, टेलीफोन-मोबाइल नंबर, लिंग, आवेदित स्तर, विषय वर्ग, भाषा द्वितीय, प्रशिक्षण योग्यता, फोटो पहचान पत्र के प्रकार में संशोधन किया जा सकेगा।

संशोधित अभिलेख की कापी अभ्यर्थी 8 फरवरी तक संबंधित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में जमा कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed