{"_id":"5b458a594f1c1bce3b8b4573","slug":"testimony-of-the-victim-started-in-gayatri-prasad-prajapati-gang-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री प्रसाद प्रजापति केस में पीड़िता ने दी गवाही, जल्द होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री प्रसाद प्रजापति केस में पीड़िता ने दी गवाही, जल्द होगा फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
गायत्री प्रसाद प्रजापति
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट की महिला से सामूहिक दुराचार और उसकी नाबालिग बेटी से दुराचार के प्रयास के मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट विकास नगर की अदालत में पीड़िता की गवाही शुरू हो गई है। यह बुधवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, विकास वर्मा, अशोक तिवारी, आशीष शुक्ला, अमरेन्द्र सिंह, चन्द्रपाल एवं रूपेश्वर उर्फ रूपेश तिवारी को जेल से लाकर सुनवाई के दौरान अदालत में पेश किया गया। इस मामले में शासन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता मनोज कुमार त्रिपाठी को विशेष अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। उनके सहयोगी के रूप में सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने पीड़िता की गवाही लिखवानी शुरू की।
विज्ञापन
आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिलने के बाद इस मामले में पीड़िता की गवाही शुरू की गई है। जिला शासकीय अधिवक्ता मनोज कुमार त्रिपाठी के अनुसार, चित्रकूट निवासी पीड़िता की ओर से सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर 18 फरवरी 2017 को गौतमपल्ली थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में गायत्री प्रसाद प्रजापति, अमरेन्द्र सिंह एवं विकास वर्मा की जमानतें हालांकि पहले स्वीकार की गई थीं, लेकिन बाद में उच्च न्यायालय ने तीनों की जमानत खारिज कर दी थी।
विज्ञापन