25 साल बाद लखनऊ में टेस्ट क्रिकेट की वापसी, खेला जाएगा एक टेस्ट, तीन वनडे व तीन टी20 मैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 साल के लंबे इंतजार के बाद लखनऊ में टेस्ट क्रिकेट की वापसी होने जा रही है। हालांकि यह मुकाबला टीम इंडिया का नहीं होगा। अफगानिस्तान का होम ग्राउंड बनने के बाद लखनऊ में यह सीरीज खेली जाएगी।
इसके तहत नवंबर- दिसंबर में वेस्टइंडीज यहां एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैच अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। सीरीज के दौरान दोनों देशों के बीच टेस्ट मैच 27 नवंबर से एक दिसंबर के बीच खेला जाएगा।
इस आयोजन के साथ इकाना स्टेडियम के खाते में डेढ़ वर्ष के भीतर टी-20, वनडे और टेस्ट मैच की मेजबानी करने की उपलब्धि दर्ज हो जाएगी। स्टेडियम में बीते नवंबर में भारत और विंडीज के बीच टी-20 मैच खेला जा चुका है, जबकि अगले वर्ष 15 मार्च को यहां भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच होना तय हो चुका है।
इस बीच अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज में टेस्ट मैच होने से स्टेडियम को टेस्ट सेंटर होने का दर्जा भी मिल जाएगा, क्योंकि यह मैच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) से मान्यता प्राप्त होगा। स्टेडियम के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय सिन्हा ने बताया कि हमारे लिए इससे अच्छी बात नहीं हो सकती है कि अफगानिस्तान का होम ग्राउंड बनते ही यहां वेस्टइंडीज जैसी स्थापित टीम लखनऊ में आकर क्रिकेट सीरीज खेलेगी। यहां क्रिकेट को लेकर खासा क्रेज है। ऐसे में यहां भरपूर भीड़ जुटने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि हम बीसीसीआई और यूपीसीए के पदाधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और यहां ज्यादा से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित करवाना चाहते है। अगले साल भारत-अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबले के बाद आईपीएल के अलावा भारतीय टीम की कुछ घरेलू सीरीज होनी है। अगर हमें मौका मिलता है तो आईपीएल और टीम इंडिया के मुकाबले आयोजित करवाने में हमें खुशी होगी।
भारत-विंडीज सीरीज का कार्यक्रम
- पांच नवंबर- पहला टी-20
- सात नवंबर- दूसरा टी-20
- नौ नवंबर- तीसरा टी-20
- 13 नवंबर- पहला वनडे
- 16 नवंबर- दूसरा वनडे
- 18 नवंबर- तीसरा वनडे
- 27 नवंबर से एक दिसंबर- एकमात्र टेस्ट मैच
लखनऊ में हुए अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों पर एक नजर
- वर्ष 1952 में भारत और पाकिस्तान के बीच गोमती ग्राउंड में टेस्ट (पाकिस्तान जीता)
- वर्ष 1989 में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच केडी सिंह बाबू स्टेडियम में वनडे मैच (पाकिस्तान जीता)
- वर्ष 1994 में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच (भारत जीता)
- वर्ष 2018 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम टी-20 मैच (भारत जीता)