{"_id":"7111a611ffeacea5e1fed6d216fd3c49","slug":"terrorist-organizations-active-in-western-up-says-tunda","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के बारे में टुंडा ने उगला एक 'खतरनाक' राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के बारे में टुंडा ने उगला एक 'खतरनाक' राज
लखनऊ/विष्णु मोहन
Updated Thu, 22 Aug 2013 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में अन्य आतंकी संगठनों की तरह ही लश्कर-ए-तैयबा भी सक्रिय है।
विज्ञापन
यह जानकारी केंद्रीय जांच एजेंसियों की पूछताछ में आतंकी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा ने दी है।
उसने पश्चिमी यूपी के हापुड़, बागपत और मुरादाबाद में लश्कर के माड्यूल के सक्रिय होने की बात बताई है।
हालांकि, अभी यह पता नहीं चल सका है कि इन जिलों के किस स्थान पर कौन आतंकी गिरोह का सदस्य है। खुफिया एजेंसी इस जानकारी पर सूबे में सक्रिय आतंकी माड्यूल को चिह्नित करने की कवायद में जुट गई हैं।
हालांकि, टुंडा ने पूछताछ में अभी माड्यूल के सदस्यों के नाम नहीं उगला है। सूत्रों के मुताबिक उसने इतना जरूर बताया था कि इनसे वह संपर्क में बना हुआ था और हवाला के माध्यम से उन्हें रकम मुहैया कराई जाती थी।
विज्ञापन
यह भी कहा है कि दिल्ली व आस-पास के इलाके में उनका सहयोग लिया जाता था। आईबी ने टुंडा से मिली इस जानकारी को यूपी एटीएस के साथ साझा किया है।
इसके बाद हापुड़, बागपत और मुरादाबाद से पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल व खाड़ी देशों को की जाने वाली फोन का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। साथ ही पासपोर्ट की जांच और सैटेलाइट मोबाइल फोन की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
ध्यान भटकाने की कोशिश
हालांकि, आईबी और एटीएस के सूत्रों का कहना है कि टुंडा की सूचना की तस्दीक किए गए बगैर भरोसा नहीं किया जा रहा है। इसमें कोई संशय नहीं है कि वह जांच एजेंसियों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की सूचना दे रहा हो।