फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tent city will be made in Ayodhya with 10 crore rupees.

Ayodhya: अयोध्या में दस करोड़ की लागत से बनेगी टेंट सिटी, देश-विदेश से आ रहे पांच हजार कलाकार ठहराए जाएंगे

Thu, 11 Jan 2024 11:11 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 11 Jan 2024 11:11 AM IST
सार

अयोध्या में 14 जनवरी से 24 मार्च तक होने वाले सांस्कृतिक आयोजन में हजारों लोग भाग लेंगे। नगर में उनके ठहरने के लिए टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है। टेंट सिटी में रोज लगभग पांच सौ लोगों के ठहरने की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
Tent city will be made in Ayodhya with 10 crore rupees.
नगर की सुरक्षा चाक-चौबंद है (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत राम कथा की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, 14 जनवरी से 24 मार्च तक होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश-विदेश के लगभग पांच हजार कलाकार शामिल होंगे। इनके ठहरने के लिए संस्कृति विभाग यहां दस करोड़ रुपये से टेंट सिटी बनाएगा। विभाग ने इसके लिए वित्तीय स्वीकृति दे दी है।

विज्ञापन


नया बस स्टैंड के पास बन रही टेंट सिटी में रोज लगभग पांच सौ लोगों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। यहां कलाकारों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'प्राण प्रतिष्ठा' शब्द बहुत सुन रहे होंगे आप, आइए समझिए कि इसका मतलब क्या है? कैसे आते हैं प्राण
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 20-22 जनवरी तक केवल आमंत्रित सदस्य जा सकेंगे अयोध्या, 14 से शुरू होगी नगर बस सेवा


बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत 14 से 22 जनवरी तक प्रदेश भर के मंदिर, धार्मिक व आध्यात्मिक स्थलों पर भजन-कीर्तन, रामकथा प्रवचन और रामायण व सुंदरकांड का पाठ होगा। राम कलश यात्रा भी निकाली जाएंगी। वहीं, अयोध्या में 14 जनवरी से 24 मार्च तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

इसमें नेपाल, कंबोडिया, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड व इंडोनेशिया के भी कलाकार आ रहे हैं। देश-विदेश के कलाकारों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं देने व उनके रुकने आदि की व्यवस्था संस्कृति विभाग की ओर से की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed