फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tender invited for new city e-buses

Lucknow News: नई सिटी ई बसों के लिए टेंडर आमंत्रित

Sat, 11 Oct 2025 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Tender invited for new city e-buses
लखनऊ। नई सिटी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। अनुबंध के आधार पर बसों का संचालन होगा। इसमें ऑपरेटर को किराया वसूलने का भी अधिकार होगा। सिटी ट्रांसपोर्ट डिपो बनाने के लिए जमीन और चार्जिंग पॉइंट बनाकर देगा।
विज्ञापन

इस बाबत शुक्रवार को बैठक हुई। लखनऊ में ई बसों के संचालन की तैयारियां तेज हो गई हैं। रूट मैपिंग के साथ ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दो महीने में नई बसों की सुविधा यात्रियों को मिल जाए, ऐसी तैयारियां की जा रही हैं। नेट कांट्रेक्ट मोड पर निजी कंपनियों के जरिये बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए टेंडर निकाला जाएगा। परियोजना के अंतर्गत लखनऊ व कानपुर में दस-दस रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। लखनऊ में चारबाग-बाराबंकी, कानपुर-एयरपोर्ट, आलमबाग-मोहनलालगंज, चौक-इंदिरानगर, हजरतगंज-मोहान रोड, चारबाग-माल एवेन्यू, चारबाग-दुर्गा मंदिर, हजरतगंज-अमौसी, इटौंजा-मलिहाबाद और चारबाग-काकौरी जैसे प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed