फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tender for Metro compartment to be issued soon.

यूपी: 20 मेट्रो ट्रेनों के लिए आएंगी 80 बोगियां

Fri, 14 Aug 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Tender for Metro compartment to be issued soon.

मेट्रो की बोगी और सिग्नलिंग से जुड़ा अहम टेंडर 31 अगस्त तक किसी एक कंपनी को दिए जाने की तैयारी है। अगले साल अगस्त तक मेट्रो के ट्रॉयल रन के लिए चार बोगियों की एक ट्रेन राजधानी आ जाएगी।

विज्ञापन


कुल 20 ट्रेनों को चलाने के लिए 80 बोगियों का इंतजाम किया जाना है। यूरोपियन हॉलीडे समाप्त होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया तेज होगी।

एलएमआरसी के एमडी कुमार केशव ने बताया कि यूरोपियन यूनियन बैंक से ऋण का मसला और रोलिंग स्टॉक (बोगी और सिग्नलिंग सिस्टम) का टेंडर भी जल्द ही क्लीयर हो जाएगा।
विज्ञापन

इस सप्ताह के बाद ऋण व टेंडर प्रक्रिया होगी शुरू

Tender for Metro compartment to be issued soon.

यूरोपियन यूनियन बैंक इस सप्ताह के बाद ऋण और टेंडर अनुमोदन की प्रक्रिया शुरू कर देगा। इन दिनों पूरे यूरोप में छुट्टी चल रही है। इसलिए काम बंद हैं। अगस्त के आखिर तक रोलिंग स्टॉक के टेंडर को लेकर कंपनी भी तय हो जाएगी।

पिछले तीन महीने से आगे बढ़ रहा टेंडर

रोलिंग स्टॉक के टेंडर की प्रक्रिया तीन महीने से लगातार आगे बढ़ाई जा रही है। टेक्निकल बिड ओपन हो चुकी है। इसमें तीन कंपनियों का तकनीकी परीक्षण जारी है।

एलएमआरसी ने दावा किया गया था कि जुलाई के अंत में टेंडर के लिए एक कंपनी तय कर दी जाएगी। मगर ऐसा नहीं हो पाया था। 1100 करोड़ रुपये के इस टेंडर के तहत ट्रांसपोर्ट नगर से मुंशीपुलिया के बीच मेट्रो ट्रैक, सिग्नलिंग और बोगी शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed