फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tenat kidnapped 12 year old kid

किरायेदार निकला किडनैपर, पढ़ें ये अपहरण की कहानी

Wed, 30 Dec 2015 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 30 Dec 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
tenat kidnapped 12 year old kid

लखनऊ के गोसाईंगंज के बगियामऊ से 14 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए कक्षा पांच के छात्र शिवम (12) को उसके की किरायेदार कन्हई ने अगवा किया था।

विज्ञापन


बाराबंकी के जैतपुरा में रहने वाले अपहरणकर्ता ने विधवा मां से बच्चे को छोड़ने के एवज में 5 लाख की फिरौती मांगी। हालांकि सोमवार की रात क्राइम ब्रांच, सर्विलांस सेल और गोसाईंगंज पुलिस ने कन्हई व उसके रिश्तेदार बृजेश को गिरफ्तार कर शिवम को सकुशल छुड़ा लिया।
विज्ञापन


वहीं एक बार फिर अपहरण जैसे गंभीर मामले में एक बार फिर पुलिस का लापरवाही का सच सामने आया है। शिवम के गायब होने के चंद घंटे बाद ही उसकी मां कल्पना थाना पहुंची थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह नौ दिन तक लगातार थाना के चक्कर काटती रही। कोई सिपाही उसे टरका देता तो कोई फटकारते हुए भगा देता। बाद में सीओ के दखल पर रिपोर्ट लिखी गई और तलाश शुरू हुई।  एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि कल्पना के पति सुनील की सात साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है।

वह 15 वर्षीय बेटी शिवानी उर्फ शोभा, बेटे शिवम, चिंटू, शोभिता और सात वर्षीय आदर्श के साथ रहती है। कल्पना ने डेढ़ महीना पहले ही कन्हई को किराये पर कमरा दिया था। कन्हई बच्चों से घुलमिल गया था। करीब 20 दिन बाद ही वह मकान छोड़कर चला गया।

घर के बाहर चिठ्ठी फेंक कर मांगी फिरौती

tenat kidnapped 12 year old kid

15 दिसंबर को कन्हई बगियामऊ आया और घर के पास खेल रहे शिवम से मिला। घुमाने-फिराने की बात कहकर वह उसे अपने साथ बाराबंकी ले गया और रिश्तेदारों के घर पर रखा। चूंकि, बच्चा कन्हई को अच्छी तरह से जानता था, इसलिए उसने विरोध नहीं किया।

बीच-बीच में घर जाने के लिए कहता तो कन्हई बहाना बनाकर टाल देता। इस बीच शिवम का कहीं सुराग न मिलने पर कल्पना ने 24 दिसंबर को गोसाईंगंज थाना में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई।

बीते सोमवार को कन्हई ने कल्पना के घर के बाहर एक चिट्ठी फेंककर शिवम के अपहरण की जानकारी देते हुए उसे छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये फिरौती मांगी।

इसके बाद पुलिस हरकत में आई और कन्हई और उसके रिश्तेदार बाराबंकी के सफदरगंज निवासी बृजेश को दबोच लिया। एसएसपी ने अपहरण कांड का खुलासा कर बच्चे को सकुशल बरामद करने वाली टीम को 5000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed