फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tenant couple is trying to occupy house of former governor daughter in Lucknow

UP News: तैयार कराए मकान के जाली कागजात, पूर्व राज्यपाल की बेटी के मकान पर कब्जे की कोशिश

Sun, 15 Dec 2024 09:39 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Dec 2024 09:39 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ में पूर्व राज्यपाल की बेटी ने किरायेदार दंपती पर उनके मकान पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया है। मामले में गोमतीनगर पुलिस ने दंपती समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
tenant couple is trying to occupy house of former governor daughter in Lucknow
UP Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के रुस्तमपुर निवासी निर्मला देवी हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल स्व. महावीर प्रसाद की बेटी हैं। उनका एक मकान गोमतीनगर के विपुलखंड में है। निर्मला के मुताबिक जनवरी 2022 में दिल्ली निवासी अमित और अनुराधा पाल ने उनका विपुलखंड स्थित मकान किराये पर लिया था। 

विज्ञापन


किरायेदारी का अनुबंध पूर्व राज्यपाल की बेटी के वकील ने कराया था। दंपती मकान में सवाय वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड नाम से फर्म चलाता है। निर्मला का आरोप है कि दंपती ने कभी भी समय पर किराया नहीं दिया। अनुबंध में लिखी शर्तों का उल्लंघन करते हुए उनकी अनुमति के बिना मकान कब्जाने की नीयत से नया बिजली कनेक्शन ले लिया। 

विज्ञापन

मकान के पते पर आधार कार्ड बनवा लिए

मकान के जाली कागजात भी बनवा लिए। आरोपी दंपती के रिश्तेदार लखविंदर, गजेंद्र सिंह और स्नेह पाल ने उनके मकान के पते पर आधार कार्ड बनवा लिए। मामले की जानकारी होने पर जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी दंपती ने गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed