{"_id":"5adb79fd4f1c1b9f098b5d45","slug":"ten-years-jail-to-two-spy-of-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में पकड़े गए पाकिस्तान के दो जासूसों को 10 साल की कठोर कैद और भारी जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में पकड़े गए पाकिस्तान के दो जासूसों को 10 साल की कठोर कैद और भारी जुर्माना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी पासपोर्ट और दस्तावेजों के भारत आकर सेना की खुफिया जानकारी जुटाने वाले दो पाकिस्तानी जासूसों अदील अंजुम और अब्दुल शकूर को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश पद्माकर मणि त्रिपाठी ने अंजुम पर 14 हजार और शकूर पर 47 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पाकिस्तान के मुल्तान के रहने वाले दोनों जासूसों को वर्ष 2006 में लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
जिला जेल में लगी अदालत में सरकारी वकील एमके सिंह ने बताया कि एसटीएफ के तत्कालीन एएसपी विजय भूषण ने कैसरबाग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ पाकिस्तानी जासूस यूपी में घुस आए हैं और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं।
विज्ञापन
ये बरामदगी
अदील अंजुम : कटार, फर्जी पासपोर्ट, डायनमिक इंजीनियरिंग वर्क्स, गुजरात के श्रद्धा सोसाइटी से जारी अनुभव पत्र, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, फर्जी पैन कार्ड तथा अन्य गोपनीय दस्तावेज।
अब्दुल शकूर : फर्जी पासपोर्ट, दो ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट अधिकारी को संबोधित शपथ पत्र, राशन कार्ड तथा सैन्य दस्तावेजों की फोटोकॉपी।