फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ten people were stuck in the lift for three hours, their condition worsened

Lucknow News: लिफ्ट में तीन घंटे फंसे रहे दस लोग, हालत हुई खराब

Thu, 31 Jul 2025 12:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Ten people were stuck in the lift for three hours, their condition worsened
मंगलवार की रात इसी लिफ्ट में फंस गए थे 10 लोग। बुधवार को फोटो खींचता पुलिसकर्मी।  - फोटो : संवाद

विज्ञापन



लखनऊ। इंदिरानगर में मंगलवार देर रात मुंशी पुलिया स्थित दो मंजिला इमारत के भूतल पर लिफ्ट में मनोरमा रेस्टोरेंट के नौ कर्मचारी व एक ग्राहक तीन घंटे तक फंसे रहे। इस दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। दमकल कर्मियों ने किसी तरह से लिफ्ट का दरवाजा तोड़ा और लोगों को बाहर निकाला।



मुंशी पुलिया में दो मंजिला इमारत के पहले तल पर ज्वेलरी शोरूम है। दूसरे तल पर मनोरमा रेस्टोरेंट है। इसके संचालक राजाजीपुरम सेक्टर ए निवासी रजत द्विवेदी हैं। मंगलवार रात ग्राहक आशीष रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। रात 12 बजे वह रेस्टोरेंट से जाने लगे, तभी वहां काम करने वाले अमन, अरुण, शिवम, इशांत, विपिन, आकाश, सौरभ व दो अन्य कर्मी भी घर के लिए निकलने लगे।
विज्ञापन




आशीष का आरोप है कि कई बार टोकने के बावजूद कम जगह में ही रेस्टोरेंट कर्मचारी घुस गए। किसी तरह लिफ्ट की गेट बंद हुई। लिफ्ट भूतल पर पहुंची, मगर गेट नहीं खुला। इससे सभी घबरा गए। कर्मचारियों ने होटल में मौजूद अन्य सहयोगियों को कॉल कर मदद के लिए बुलाया। लोगों ने लिफ्ट खोलने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। आशीष ने बताया कि इस बीच एक कर्मी बेहोश भी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोगों को पहुंचाया गया अस्पताल

सूचना पर एफएसओ इंदिरानगर शत्रुघ्न दमकल की दो गाड़ियों और टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद रात तीन बजे उन्होंने लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। सभी दस लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां कुछ ही देर में हालत सामान्य होने पर लोगों को उनके घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed