{"_id":"59d64eac4f1c1b7a548b5dc7","slug":"ten-dsp-transferred-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 10 डीएसपी के तबादले, देखें इन जिलों में हुआ फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 10 डीएसपी के तबादले, देखें इन जिलों में हुआ फेरबदल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 05 Oct 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
यूपी में डीजीपी मुख्यालय ने बृस्पतिवार को पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 10 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें ज्यादातर मंडलाधिकारी व सीओ एलआईयू के पद पर तैनात पुलिस उपाधीक्षक हैं। जिन पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला किया गया है उसमें अरुण कुमार को मंडलाधिकारी इलाहाबाद से सहायक सेनानायक 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा भेजा गया है।
विज्ञापन
राहुल मिश्रा को पुलिस उपाधीक्षक एलआईयू वाराणसी से सोनभद्र में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर भेजा गया है। सहारनपुर में सीओ एलआईयू धनप्रकाश त्यागी को बुलंदशहर भेजा गया है। वहीं अलीगढ़ में मंडलाधिकारी सुधीर तोमर को सीओ एलआईयू सहारनपुर बनाया गया है। चित्रकूट में तैनात सीओ प्रवीण कुमार यादव को इलाहाबाद में सीओ एलआईयू बनाया गया है।
विज्ञापन
रजनीश वर्मा को पुलिस उपाधीक्षक कानपुर नगर से चंदौली, रुपेश सिंह को पुलिस उपाधीक्षक गाजियाबाद से जीआरपी गाजियाबाद, रणधीर सिंह को जीआरपी गाजियाबाद से मुरादाबाद, अर्चना सिंह को पुलिस उपाधीक्षक मुरादाबाद से बिजनौर और रचि चंद्र मिश्र को मंडलाधिकारी वाराणसी से मंडलाधिकारी इलाहाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन
देखें, पूरी लिस्ट-