{"_id":"7ee9077704c2a57d642842aba2c09ea8","slug":"temprature-will-fall-down-in-comimg-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आने वाले दिनों में हाड़ कंपा देंगी सर्द हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आने वाले दिनों में हाड़ कंपा देंगी सर्द हवाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 19 Dec 2014 10:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रातों की गलन के साथ सुबह ठिठुराने वाली ठंड आने वाले दिनों में और तीखी होगी। घने कोहरे के साथ शीतलहरी दस्तक दे सकती है।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बृहस्पतिवार को बताया कि अगले हफ्ते तक न्यूनतम पारे में गिरावट आएगी। साथ ही उत्तर-पछुआ हवा के झोंके गलन बढ़ाएंगी।
रात के साथ सुबह का कोहरा भी और घना होने की संभावना जताई जा रही है। बृहस्पतिवार को सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई। धूप खिली तो धीरे-धीरे कोहरा छंटा।
दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जबकि अधिकतम पारा 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
ये सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। दिन और रात के पारे में चार गुना अंतर होने से रातों की गलन ने बेहाल किया। सूरज ढलने के बाद शाम को सड़कों पर दिखे वाहन सवार सिर से लेकर पैरों तक गर्म कपड़ों से लदे नजर आए।
विज्ञापन
रात को रुक-रुक कर चले हवा के झोंकों ने ठिठुराया। मौसम विज्ञानी के मुताबिक ड्राई वेदर कंडीशन एक्टिव होने से आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन रात और सुबह और घने कोहरे के पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन