फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tempo driver's body found in graveyard, friend accused of murder

Lucknow News: टेंपो चालक का शव कब्रिस्तान में मिला, दोस्त पर हत्या का आरोप

Thu, 09 Jul 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 09 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Tempo driver's body found in graveyard, friend accused of murder
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। गाजीपुर के इस्माइलगंज निवासी टेंपो चालक सुनील गौतम (25) का शव इंदिरानगर के हरिहरनगर कब्रिस्तान में मिला। सुनील के भाई अमित ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अमित ने बताया कि रविवार शाम सुनील का दोस्त उसे बुलाकर ले गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह सुनील मरणासन्न हालत में कब्रिस्तान में मिला। पुलिस को सूचना दी गई और सुनील को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। वहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सुनील के मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी। अमित के अनुसार, शुक्रवार को रुपये के लेनदेन को लेकर सुनील का अपने दोस्त से झगड़ा हुआ था। अमित ने आरोप लगाया कि दोस्त ने सुनील को शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। सुनील के परिवार में मां विद्यावती और तीन भाई हैं। इंदिरानगर और गाजीपुर के इंस्पेक्टरों का कहना है कि उन्हें घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed