{"_id":"69c44caee1890c0f13083b29","slug":"tempo-driver-injured-by-knife-attack-lucknow-news-c-13-knp1002-1661079-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चाकू से वार कर टेंपो चालक को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चाकू से वार कर टेंपो चालक को किया घायल
Thu, 26 Mar 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
घायल विजय यादव।
लखनऊ। निशातगंज स्थित करामत गर्ल्स स्कूल के पास मंगलवार सुबह टेंपो चालक विजय यादव ने अनवर बिहारी और उसके साथियों पर चाकू से वार कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि चाकू के वार से उनके गले व हाथ पर चोट लगी है।
इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्र के अनुसार अलीगंज त्रिवेणीनगर तृतीय निवासी विजय यादव निशातगंज से अमीनाबाद रूट पर टेंपो चलाते हैं। उनके अनुसार मंगलवार सुबह आठ बजे करामत स्कूल के पास टेंपो चालक अनवर बिहारी से उनका किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि अनवर व उसके दो-तीन साथियों ने उनकी पिटाई की और चाकू से वार कर दिया। घायल होने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।
इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल विजय की तहरीर पर पीटने व धमकाने की रिपार्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।