फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tempo driver beaten sub inspector in lucknow

लखनऊः टैंपो चालक ने दरोगा को जमकर पीटा, ये रही वजह

Mon, 10 Jun 2019 03:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 10 Jun 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
tempo driver beaten sub inspector in lucknow
पीड़ित श्याम नारायण और आरोपी अनुज - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में पीजीआई थानाक्षेत्र के वृंदावन निवासी उपनिरीक्षक श्याम नारायण त्रिपाठी पर रविवार देर शाम टैंपो चालक अनुज तिवारी ने हमला कर दिया। साथी संग मिलकर उनकी बुरी तरह पिटाई की। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया और चालक  को दबोच लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर टैंपो सीज कर दिया है। वहीं, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सरोज के मुताबिक, महानगर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक श्याम नारायण त्रिपाठी को हाई सिक्योरिटी जोन की सुरक्षा में लगाया गया है।
विज्ञापन


दरोगा के मुताबिक, देर शाम वह हजरतगंज से ड्यूटी कर घर जा रहे थे। तेलीबाग चौराहे पर उन्होंने वृंदावन कॉलोनी जाने के लिए टैंपो पकड़ी। कुछ दूर जाने के बाद चालक सामूहिक रूप से पुलिसवालों को गालियां देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध पर वह झगड़ने लगा और अचानक हमला बोल दिया। उसके साथ एक अन्य युवक भी हमलावर हो गया। दोनों ने वृंदावन कॉलोनी के मुख्य द्वार पर टैंपो रोककर उन्हें पीटा। स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर पुलिस को सूचना दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed