{"_id":"5cfe2b7abdec2207215a6248","slug":"tempo-driver-beaten-sub-inspector-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः टैंपो चालक ने दरोगा को जमकर पीटा, ये रही वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः टैंपो चालक ने दरोगा को जमकर पीटा, ये रही वजह
Mon, 10 Jun 2019 03:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 10 Jun 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित श्याम नारायण और आरोपी अनुज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में पीजीआई थानाक्षेत्र के वृंदावन निवासी उपनिरीक्षक श्याम नारायण त्रिपाठी पर रविवार देर शाम टैंपो चालक अनुज तिवारी ने हमला कर दिया। साथी संग मिलकर उनकी बुरी तरह पिटाई की। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया और चालक को दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर टैंपो सीज कर दिया है। वहीं, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सरोज के मुताबिक, महानगर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक श्याम नारायण त्रिपाठी को हाई सिक्योरिटी जोन की सुरक्षा में लगाया गया है।
विज्ञापन
दरोगा के मुताबिक, देर शाम वह हजरतगंज से ड्यूटी कर घर जा रहे थे। तेलीबाग चौराहे पर उन्होंने वृंदावन कॉलोनी जाने के लिए टैंपो पकड़ी। कुछ दूर जाने के बाद चालक सामूहिक रूप से पुलिसवालों को गालियां देने लगा।
विज्ञापन
विरोध पर वह झगड़ने लगा और अचानक हमला बोल दिया। उसके साथ एक अन्य युवक भी हमलावर हो गया। दोनों ने वृंदावन कॉलोनी के मुख्य द्वार पर टैंपो रोककर उन्हें पीटा। स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर पुलिस को सूचना दी