{"_id":"65e2b474406060dcaa0b7b07","slug":"temperature-will-be-high-in-this-summer-says-weather-prediction-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather in UP: तैयार रहें... इस साल झेलनी होगी ज्यादा गर्मी, हीटवेव की संख्या हो सकती है ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather in UP: तैयार रहें... इस साल झेलनी होगी ज्यादा गर्मी, हीटवेव की संख्या हो सकती है ज्यादा
Sat, 02 Mar 2024 10:59 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Mar 2024 10:59 AM IST
सार
मौसम विभाग ने ग्रीष्मकालीन पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार, इस साल ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ेगा और हीटवेव की संख्या कभी अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग ने शुक्रवार को ग्रीष्मकालीन मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है। इसके मुताबिक इस साल अप्रैल-मई-जून में ज्यादा गर्मी झेलनी होगी।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह व मो. दानिश के मुताबिक इस साल तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। हालांकि मार्च में अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ कम रहने से राहत रहेगी, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज होने के आसार हैं। मार्च के बाद के तीन महीनों में गर्मी ज्यादा रहेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रायबरेली से ब्राह्मण चेहरा उतार सकती है भाजपा, कुमार विश्वास को लेकर हो रही चर्चा, खुद भी दिया संदेश
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - चुनाव आयोग की अफसरों को हिदायत - कहीं भी पुनर्मतदान और हिंसा की नौबत आई तो बख्शा नहीं जाएगा
हीटवेव की संख्या हो सकती है अधिक
मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हीटवेव की संख्या बढ़ सकती है। कहीं छह से नौ दिन तो कहीं तीन दिन तक लू चल सकती है।