फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Temperature reaches 31 degrees, impact on farming

Lucknow News: 31 डिग्री तक पहुंचा तापमान, खेतीबाड़ी पर पड़ रहा असर

Sat, 01 Mar 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 01 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Temperature reaches 31 degrees, impact on farming
 हलोर क्षेत्र में पीली पड़तीं गेहूं की बालियां।   -संवाद
रायबरेली। मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। तापमान औसत से अधिक होने से खेतीबाड़ी पर असर पड़ रहा है। हाल यह है कि खेतों में नमी कम होने से किसानों को सिंचाई का प्रबंध करना पड़ रहा है। तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया है। गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है। इसी कारण किसानों के माथे पर पसीना आ रहा है।
विज्ञापन


जनवरी में केवल 17 दिन तापमान औसत से कम रहा और उसके बाद से लगातार बढ़त बनी रही। इसका असर भी दिख रहा है। खेतों की नमी खत्म हो गई, किसान खेतों की सिंचाई कर रहे हैं जिससे फसल की लागत बढ़ गई है। फरवरी में जब खेतों को कोहरा के साथ सर्दी की जरूरत थी तो कोहरा नहीं पड़ा और तापमान बढ़ता चला गया।
विज्ञापन


फरवरी के पहले सप्ताह में ही तापमान 25 डिग्री के पार पहुंच गया। इसके बाद लगातार बढ़त और गिरावट दर्ज होती रही। एक स्थिर तापमान न होने से गेहूं और सरसों की फसल पर प्रभाव पड़ा। गेहूं की बालियां घनी नहीं हो सकीं और यही किसानों की चिंता की वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ते तापमान ने किसानों को हैरान कर दिया है। किसानों के मुताबिक मार्च के पहले सप्ताह से गर्मी तेज होने लगेगी और फसल जल्द पकने लगेगी जिसका सीधा असर पैदावार पर पड़ेगा।

शुक्रवार सुबह कुछ घंटे बदली रही और उसके बाद मौसम साफ हो गया। दोपहर में तेज धूप रही। हाल यह रहा कि धूप में खड़ा होना मुश्किल रहा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा तो न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि हवा की दिशा बदलने से हल्की बारिश की संभावना बनी है। तापमान 30 डिग्री के ऊपर है और आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना है।



गेहूं की पैदावार होगी कम
किसान हरिश्चंद्र, संजय सिंह, राजू कुमार व नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस वर्ष गेहूं की फसल के लिए मौसम सही नहीं रहा। फरवरी में तापमान औसत से अधिक रहा जिससे गेहूं का दाना पतला हो गया है। यदि बारिश हुई तो फसल पर बहुत अधिक असर पड़ेगा। गेहूं की पैदावार कम होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed