फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tell assistants how to do the work

Lucknow News: सहायकों को बताए काम करने के तौर-तरीके

Tue, 15 Jul 2025 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Tell assistants how to do the work
लखनऊ। रायबरेली रोड स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में सहायकों के लिए सोमवार से शुरू पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन काम के तौर-तरीके बताए गए। यूपी व पश्चिम बंगाल के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के नवनियुक्त 42 सहायकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

भाकृअनुप-केंद्रीय उपोष्ण एवं बागवानी संस्थान के निदेशक डॉ. टी दामोदरन ने कहा, कर्मचारियों को किसानों के हित में ईमानदारी और सकारात्मकता से काम करना चाहिए। संस्थान के निदेशक डॉ. दिनेश सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों से सभी व्याख्यान ध्यान से सुनने और काम में इन्हें इस्तेमाल में लाने पर बल दिया।
विज्ञापन


मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (वरिष्ठ ग्रेड) अभिषेक श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उप निदेशक (वित्त) महेश कुमार मीणा ने वित्तीय कार्य की जानकारी दी। मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. वीपी सिंह, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. एके सिंह, अवधेश कुमार, मनीष कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed