फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Telangana Police arrested three accused in a fraud case.

Lucknow News: धोखाधड़ी के तीन आरोपियों को तेलंगाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Telangana Police arrested three accused in a fraud case.
लखनऊ। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लोगों को प्लॉट दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में तेलंगाना पुलिस ने लखनऊ के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस तीनों को अपने साथ तेलंगाना ले गई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में साउथ सिटी निवासी हेमंत कुमार राय, सरोजनीनगर निवासी राजेश कुमार सिंह और गोमती एन्क्लेव निवासी निजी बैंककर्मी बृजेश मिश्रा शामिल हैं। आरोप है कि तीनों ने मिलकर श्रेया इंफ्राटेक के नाम से रियल एस्टेट कंपनी बनाई थी। कंपनी का कार्यालय पीजीआई के हैवतमऊ मवैया में खोला गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लोगों को उनके क्षेत्रों में प्लॉट दिलाने का वादा करते थे। इसके लिए लोगों से रुपये लिए गए, लेकिन प्लॉट नहीं मिले। पीड़ितों की शिकायत पर तेलंगाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की जांच के दौरान तेलंगाना पुलिस ने 20 से अधिक लोगों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए। जांच में पीजीआई में मौजूद तीन आरोपियों की भूमिका सामने आई। इसके बाद तेलंगाना पुलिस पीजीआई पहुंची और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी प्लॉट के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed