{"_id":"68e6cea5970436964a066e6d","slug":"tektro-enters-under-18-i-league-lucknow-news-c-13-1-lko1072-1420158-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टेक्ट्रो की अंडर-18 आई लीग में एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: टेक्ट्रो की अंडर-18 आई लीग में एंट्री
विज्ञापन
रस्तोगी काॅलेज में खेले गए मैच के दाैरान गेंद के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी।
लखनऊ। शहर के टेक्ट्रो क्लब ने देश की प्रतिष्ठित अंडर-18 आई लीग का टिकट हासिल कर लिया। टीम ने बुधवार को खेले गए मुकाबले में लखनऊ फॉल्कंस के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला। क्वालीफाइंग राउंड में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर टेक्ट्रो क्लब को अंडर-18 आई लीग में जगह बनाई।
रस्तोगी इंटर कॉलेज में मुकाबले में लखनऊ फॉल्कंस के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम के खिलाड़ियों ने जहां शानदार आक्रमण किया, वहीं डिफेंस भी मजबूत रहा। टेक्ट्रो के खिलाड़ियों ने भी कई मूव बनाये लेकिन गोल करने में सफल नहीं हो सके। पहले हाफ में लखनऊ फॉल्कंस के खिलाड़ी हावी रहे। टीम ने कई शानदार मूव भी बनाए, लेकिन फॉल्कंस की सजग रक्षापंक्ति को पार नहीं कर सके।
दूसरे हाफ में टेक्ट्रो के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। अंत में मुकाबला 0-0 के स्कोर पर खत्म हुआ। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव कन्हैया लाल ने बताया कि अंडर-18 आई लीग के ग्रुप ए के क्वालीफाइंग राउंड में लखनऊ फॉल्कंस, नॉर्दर्न यूनाइटेड नोएडा और टेक्ट्रो क्लब (लखनऊ) को शामिल किया गया था। इसमें प्रदर्शन के आधार पर टेक्ट्रो क्लब ने अंडर-18 आई लीग में मुख्य ड्रॉ में जगह बना ली है। टीम ने नोएडा में खेले गए पहले मुकाबले में नॉर्दर्न यूनाइटेड को 5-0 से मात दी थी।