फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tejas will give relief to passenger of delhi

दिल्ली के 12 सौ यात्रियों को मिलेगी राहत

Thu, 18 Jul 2019 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Tejas will give relief to passenger of delhi
दिल्ली के 1,182 यात्रियों को ‘तेजस’ से मिलेगी राहत, तीन फर्स्ट एसी चेयरकार व 13 चेयरकार होंगी
विज्ञापन

तेजस एक्सप्रेस जब पटरी पर आएगी तो लखनऊ से दिल्ली जाने वाले 1,182 यात्रियों को सहूलियत हो जाएगी। उन्हें सुविधाओं से लैस यात्रा का अनुभव मिलेगा।
ट्रेन का किराया अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन यह शताब्दी से महंगा होगा। सूत्रों की मानें तो ढाई हजार रुपये के आसपास चेयरकार का किराया होगा।
देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस के संचालन को लेकर आईआरसीटीसी व रेलवे बोर्ड के अधिकारी जोरशोर से तैयारियों में जुटे हैं।
उम्मीद है कि ट्रेन अगस्त से पटरी पर आ सकती है। इस बीच ट्रेन का रैक गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के न्यू वॉशिंग पिट पर लाकर खड़ा कर दिया गया है।
इस ट्रेन के शुरू हो जाने से लखनऊ से दिल्ली जाने वाले 1,182 यात्रियों को राहत हो जाएगी। ट्रेन में कुल 16 बोगियां होंगी, जिसमें फर्स्ट एसी चेयरकार की तीन व चेयरकार की 13 बोगियां हैं।
फर्स्ट एसी चेयरकार में 56 और चेयरकार में 78 सीटें हैं। ट्रेन का शेड्यूल जारी हो चुका है। यह सुबह 6.50 बजे लखनऊ जंक्शन से रवाना होगी और दोपहर में आनंदविहार पहुंचेगी।
विज्ञापन

ट्रेन का स्टॉपेज कानपुर में दिया गया है। खास बात यह है कि ट्रेन के किराए को लेकर माथापच्ची चल रही है। रेल मंत्रालय से जुड़े लोगों की मानें तो तेजस का किराया शताब्दी से 20 प्रतिशत महंगा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसलन, शताब्दी में फ्लेक्सी प्राइसिंग के बाद चेयरकार का अधिकतम किराया 1500 रुपये के करीब होता है। जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का 1800 व अनुभूति कोच का 2200 रुपये के करीब रहता है।
ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि तेजस की चेयरकार का किराया 2000 रुपये के आसपास होगा। वहीं फर्स्ट एसी चेयरकार का किराया 2500 रुपये के करीब होगा। हालांकि, तेजस के संचालन से जुड़ा कोई भी अधिकारी किराए को लेकर कुछ भी नहीं बोल रहा है।

इसलिए महंगा होगा किराया
सीसीटीवी कैमरों से लैस बोगियां। स्मोक व फायर डिटेक्शन सिस्टम। रिमोट से खुलने व बंद होने वाले पर्दे। सेंसर बेस्ड आटोमेटिक दरवाजे। जीपीएस आधारित पेसेंजर इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम। टी/कॉफी वेंडिंग मशीन। पूरी बोगी में फ्री वाईफाई। हर सीट पर मनोरंजन के लिए एलसीडी, जिसमें प्रीलोडेड फिल्में, गाने व गेम्स होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed