फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tejas express will come back on track today

चार महीने बाद आज पटरी पर लौटेगी तेजस, लखनऊ जंक्शन से सुबह होगी रवाना

Sat, 07 Aug 2021 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Tejas express will come back on track today
चार महीने बाद देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस शनिवार से पटरी पर लौट रही है। लखनऊ जंक्शन से ट्रेन सुबह रवाना होगी। इसे लेकर शुक्रवार को आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने तेजस के संचालन को यात्री सुविधाओं के लिहाज से और बेहतर बनाने की बात कही। मालूम हो कि अक्टूबर, 2019 में लखनऊ से नई दिल्ली के बीच देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस का संचालन भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने शुरू किया था।
विज्ञापन

इसके बाद कोरोना संकट में ट्रेन बंद रही तथा बीच में चलाई भी गई तो यात्री नहीं मिलने के कारण बंद हो गई। अब फिर से तेजस पटरी पर लौट रही है।
ट्रेन शनिवार, रविवार, सोमवार और शुक्रवार को चलाई जाएगी। ट्रेन के रैक का शुक्रवार को मेंटेनेंस हुआ और ट्रेन होस्टेस से भी बातचीत की गई।
बता दें कि रेलवे बोर्ड ने हाल ही में अजित कुमार सिन्हा को आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके बाद उन्होंने तेजस की तैयारियां को बारीकी से परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजस एक्सप्रेस में यात्रियों को खानपान की सुविधा पहले की तरह ही मिलेगी। लखनऊ जंक्शन पहुंचने पर ट्रेन की रवानगी से पांच मिनट पहले तक यात्री टिकट ले सकते हैं।
40 प्रतिशत सस्ते रहेंगे टिकट
यात्रियों की सुविधा के लिए तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार और एग्जीक्यूटिव क्लास में पहली 40 प्रतिशत सीटें इकोनोमी फेयर पर आरक्षित होंगी। इनका अधिकतम किराया सामान्य किराए से तीस प्रतिशत से ज्यादा नहीं होगा। वहीं, महीनेभर पहले टिकट बुक कर सकेंगे।

इतनी सीटें हैं खाली
सात अगस्त को तेजस की चेयरकार में 401 व एग्जीक्यूटिव क्लास में 35 सीटें खाली हैं। जबकि आठ अगस्त को चेयरकार व एग्जीक्यूटिव में क्रमश: 349 व 36 सीटें, नौ को 574 व 45 सीटें, 13 अगस्त को 621 व 50 और 14 को अगस्त को 621 व 49 सीटें रिक्त हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, सीटों की बिक्री में धीरे-धीरे वृद्धि होगी। हालांकि, दिल्ली रूट की अन्य ट्रेनों में भी सीटें खाली हैं। इसमें शताब्दी, लखनऊ मेल, गोरखपुर आनंदविहार, एसी एक्सप्रेस में भी सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed