फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tejas Express arrived nine and a quarter hours late

Lucknow News: पौने नौ घंटे देरी से पहुंची तेजस एक्सप्रेस

Mon, 20 Jan 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Tejas Express arrived nine and a quarter hours late
लखनऊ। नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आने वाली देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस रविवार को पौने नौ घंटे की देरी से लखनऊ जंक्शन पहुंची। 24 से अधिक ट्रेनें भी देरी से आईं। खराब मौसम व कोहरे से बंगलूरू जाने वाली इंडिगो की उड़ान निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन




तेजस एक्सप्रेस शनिवार को नई दिल्ली से चार घंटे की देरी से चली। इसके चलते चारबाग में रात 10:05 की जगह रविवार सुबह 6:48 बजे पहुंची। इससे यात्री परेशान दिखे। नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली वीआईपी ट्रेन लखनऊ मेल रविवार सुबह 6:40 की जगह दो घंटे की देरी से 8:38 बजे, नई दिल्ली-लखनऊ एसी एक्सप्रेस सुबह 7:25 की जगह 2:30 घंटे की देरी से 9:55 बजे पहुंची। अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से स्टेशन पर पहुंचीं।
विज्ञापन


बंगलूरू की उड़ान निरस्त

लखनऊ से बंगलूरू जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-325 रविवार को कोहरे और खराब मौसम के चलते निरस्त कर दी गई। दूसरी ओर लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-2245 आधे घंटे, अकासा एयर की क्यूपी-1525 पौन घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed