{"_id":"6a9c7fef949abb6556065bdb","slug":"teenager-on-his-way-to-coaching-class-dies-after-being-hit-by-a-truck-lucknow-news-c-13-lko1096-1905252-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रक की टक्कर से कोचिंग जा रहे किशोर की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रक की टक्कर से कोचिंग जा रहे किशोर की माैत
Sun, 06 Sep 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
तनिष्क की फाइल फोटो।
लखनऊ। पारा के मोहान रोड स्थित लालनगर गांव के पास शुक्रवार शाम विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से आठवीं के छात्र तनिष्क (15) की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक की चपेट में आने के बाद किशोर बाइक समेत करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक, लालनगर गांव निवासी तनिष्क शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक से कोचिंग पढ़ने जा रहा था। हादसे के वक्त तनिष्क ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस उसे निजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। ट्रक और बाइक को कब्जे में लिया गया है। तनिष्क के परिवार में पिता किसान बबलू, मां, बहन तन्नू और छोटा भाई आरुष हैं।