फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teenager murdered by his friend because he was stoping him to smoke

सिगरेट पिओगे तो मम्मी से शिकायत कर दूंगा, बस इतना सुनते ही दूसरे बच्चे ने उसे मार डाला

Tue, 11 May 2021 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
teenager murdered by his friend because he was stoping him to smoke
लखनऊ। गुडंबा में एक किशोर ने अपने दोस्त को सिगरेट पीने की बात मम्मी से बताने की धमकी दी तो गुस्साए दोस्त ने उसका गला घोंट दिया और दोनों हाथ की नस काटकर हत्या कर दी। दो दिन पहले गुडंबा इलाके में 13 साल के सौरभ की हत्या का खुलासा पुलिस ने सोमवार को किया। पुलिस ने मृतक के 15 साल के दोस्त को पकड़कर पूछताछ की, तो उसने बताया की सौरभ ने उसे सिगरेट पीने से मना किया था। इसके बाद गुस्से में आकर उसने उसे मार दिया। पुलिस के मुताबिक, गत 8 मई को लापता हुए 13 साल के सौरभ का खून से लथपथ शव एक खंडहर में ईंट-पत्थरों के बीच दबा मिला था। आरोपी किशोर को पकड़कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

बाराबंकी निवासी निरंकार लखनऊ के गुडंबा गांव में कच्ची बस्ती में परिवार के साथ रहता है। निरंकार परिवार को पालने के लिए मजदूरी का काम करता है। उसका बेटा सौरभ 8 मई को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। उसकी तलाश करने के बाद गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी जिसमें बताया गया था कि सौरभ अपने मित्र के साथ खेलने गया था लेकिन वापस नहीं लौटा है। परिवारीजनों को उसके मित्र ने बताया था कि वह कहीं चला गया है जिसकी उसको जानकारी नहीं है। लेकिन पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि सौरभ पड़ोस में रहने वाले अपने 15 वर्षीय दोस्त के साथ जाते हुए देखा गया था। इस पर उसके दोस्त से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि दोनों गांव में ही एक खंडहरनुमा मकान में बैठे थे। वहीं खेल रहे थे। इसके बाद वह चला आया था। फिर सौरभ कहां गया, इसकी जानकारी नहीं हैं।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस को सौरभ के दोस्त के खिलाफ कई साक्ष्य मिले। पड़ोसियों ने बताया कि सौरभ को खंडहरनुमा मकान से आते नहीं देखा गया। वह सिर्फ जाते समय ही दिखा था। परिवारीजनों ने उसके 15 वर्षीय मित्र पर बेटे को गायब करने का शक जाहिर करते हुए पुलिस को इस बात की जानकारी दी थी। पुलिस ने उस किशोर को पकड़ा और पूछताछ शुरू की तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ के बेहोश होने के बाद ब्लेड से काटी नस
प्रभारी निरीक्षक फरीद अहमद के मुताबिक, सौरभ के दोस्त से पूछताछ में पता चला कि दोनों खंडहरनुमा मकान में बैठे थे। सौरभ दोस्त से मोबाइल लेकर गेम खेल रहा था। आरोपी किशोर सिगरेट पी रहा था। सौरभ ने दोस्त से कहा कि सिगरेट पीना गलत बात है। तुम्हारी मम्मी से इसकी शिकायत कर दूंगा। यह बात आरोपी को नागवार गुजरी। गुस्से में आकर मोबाइल छीन लिया। शिकायत पर घर में पिटाई का डर सताने लगा। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान दोस्त ने सौरभ का गला दबा दिया। सौरभ बेहोश हो गया। इसके बाद वह ब्लेड लेकर आया और उसके दोनों हाथों की नस काट दी और शव ईंटों के ढेर के नीचे छिपाकर वहां से भाग गया। परिवारीजनों का आरोप है कि सौरभ की जब हत्या हुई, उस वक्त उसकी जेब में 4000 रुपये थे जिसे उसने सब्जी बेचकर जुटाया था। हालांकि पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने रुपये लेने की बात कुबूल नहीं की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी किशोर को पकड़ लिया गया है। उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed