फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाड़ी चलाते समय हंसी-मजाक करना पड़ा भारी, 40 फीट नीचे गिरी बाइक, किशोर की मौत व दो साथी गंभीर

Fri, 30 Aug 2019 04:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
Teenager killed in accident
सुधीर (फाइल फोटो), इसी फ्लाईओवर से बाइक समेत गिरे थे तीनोंरे - फोटो : अमर उजाला
बाइक चलाते वक्त तेज रफ्तार और हंसी-मजाक करना 17 साल के सुधीर को भारी पड़ गया। लखनऊ में विभूतिखंड थानाक्षेत्र के पिकअप फ्लाईओवर के मोड़ पर बृहस्पतिवार को अनियंत्रित बाइक रेलिंग से टकराकर करीब 40 फीट नीचे गिर गई। हादसे में सुधीर की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी अंकित (15) व नीरज (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।

 
Teenager killed in accident
घायल नीरज - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक राजीव द्विवेदी के मुताबिक , हरदोई के अतरौली का राजेंद्र बेटों सुधीर व सचिन के साथ गोमतीनगर स्टेशन के पास झुग्गी-बस्ती में रहता है। राजेंद्र सुबह डाला लेकर चला गया। वहीं, सुधीर अपने दोस्त अंकित के साथ घूमने निकल गया। रास्ते में उसे दूसरा साथी नीरज मिल गया। वह अपने मालिक की बाइक से था। सुधीर ने उससे बाइक ले ली। इसके बाद तीनों ने रेस्टोरेंट में खाना खाया और फिर निकल पड़े। पिकअप फ्लाईओवर से लोहिया अस्पताल की ओर मोड़ते ही तेज रफ्तार बाइक रेलिंग से टकरा गई। इसके बाद तीनों बाइक के साथ करीब 40 फीट नीचे गिर गए। हादसे में सुधीर ने दम तोड़ दिया। उसके साथी अस्पताल में हैं।
Teenager killed in accident
घायल अंकित - फोटो : अमर उजाला
गुदगुदी लगने से छूटा नियंत्रण
घायल अंकित के मुताबिक बाइक चलाते समय नीरज ने सुधीर को गुदगुदी कर दी। इससे उसका नियंत्रण हट गया और हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक सुधीर विभूतिखंड स्थित निजी कंपनी के कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। पड़ोसी अंकित से उसकी दोस्ती थी। दोनों साथ काम करते थे। वहीं, गोसाईंगंज के पुराना गल्लामंडी के नीरज से उनका परिचय था। वह विभूतिखंड स्थित दुकान में पेंटिंग का काम करता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Teenager killed in accident
सुधीर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सिर में चोट आने से हुई मौत
राहगीरों ने हादसे की सूचना विभूतिखंड पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। यहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। नीरज का पैर और अंकित की तीन पसलियां टूटी हैं। वहीं, सिर में गंभीर चोट आने से सुधीर की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि सुधीर ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती।

 
विज्ञापन
Teenager killed in accident
फ्लाई ओवर से गिरकर बाइक सवार की मौत - फोटो : अमर उजाला
नीरज को छोड़ने जा रहे थे दोनों
नीरज टिम्बर के मालिक मनोज तिवारी की बाइक लेकर आया था। वह रास्ते में दोनों से मिला। सुधीर ने नीरज को उसकी बाइक से दुकान पर छोड़ने की बात कही तो वह तैयार हो गया। इसके बाद सुधीर ने नीरज से बाइक चलाने के लिए ले ली। हादसे के वक्त नीरज बीच में और अंकित पीछे बैठा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed