फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenage girl, worried about her parents, ran away from home and was found three years later

Lucknow News: माता-पिता के झगड़े से परेशान किशोरी घर से भागी थी, तीन वर्ष बाद मिली

Wed, 06 May 2026 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 06 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl, worried about her parents, ran away from home and was found three years later
लखनऊ। माता-पिता के झगड़ों से परेशान होकर तीन वर्ष पहले घर से भागी किशोरी कुर्सी रोड स्थित स्नेहालय बालिका गृह में मिली। उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


एडीसीपी क्राइम किरन यादव ने बताया कि 14 वर्षीय किशोरी पीजीआई इलाके की रहने वाली थी और अप्रैल 2023 में लापता हो गई थी। उसके पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, पर पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। विवेचना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सौंपी गई। प्रभारी दशरथ सिंह और विवेचक सत्यपाल सिंह ने बाल आश्रय गृहों से संपर्क किया। किशोरी पहले सिंधीखेड़ा और फिर कुर्सी सड़क स्थित स्नेहालय बालिका गृह में गलत नाम बताकर रह रही थी।
विज्ञापन


आधार कार्ड बनवाने के दौरान सच्चाई पता चली
बालिका गृह में आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया के दौरान किशोरी ने गोलमोल जवाब दिए। बाद में उसने सही नाम और पता बताया, जिससे उसकी पहचान सुनिश्चित हुई। चार मई को इंस्पेक्टर दशरथ सिंह को किशोरी के स्नेहालय बालिका गृह में होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने जांच पूरी कर किशोरी को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed