फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenage girl who left home angry was raped in a hotel

Lucknow News: घर से नाराज होकर निकली किशोरी से होटल में दुष्कर्म

Tue, 04 Nov 2025 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 04 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl who left home angry was raped in a hotel
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित होटल अमन सागर में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। खुर्दही बाजार इलाके में फुफेरी बहन के यहां रह रही किशोरी (15) रविवार देर रात नाराज होकर घर से निकली थी। रास्ते में किशोरी को अकेला देखकर आरोपी उसे शरण देने के बहाने होटल ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक बाराबंकी निवासी किशोरी पांच साल से फुफेरी बहनोई के घर पर रहती है। रविवार को किसी बात को लेकर घरवालों ने उसे फटकार लगाई थी। इससे नाराज होकर किशोरी देर रात करीब एक बजे घर से निकल गई थी। खुर्दही बाजार के पास वहीं का रहने वाला मनोज साहू किशोरी को रास्ते में मिल गया। मनोज कनकहा में म्यूजिक प्रोग्राम करके लौट रहा था। मनोज पहले किशोरी को उसके रिश्तेदार के घर तक ले गया। फिर वहां से दोनों होटल अमन सागर चले गए। होटल के कर्मचारियों से मिलीभगत कर मनोज ने कमरा बुक कर लिया। इसके बाद होटल के कमरे में उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। सुबह आरोपी होटल से निकल गया। इसके बाद किशोरी ने किसी के फोन से फुफेरी बहन को घटना की जानकारी दी। घरवालों के वहां आने के बाद उसने आपबीती बताई। किशोरी के बहनोई ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

हिरासत में आरोपी से पूछताछ

डीसीपी ने बताया कि आरोपी मनोज को हिरासत में ले लिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। किशोरी के बहनाेई की तहरीर पर मनोज के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, अमन सागर होटल के अज्ञात कर्मचारी पर मिलीभगत और साजिश की धारा में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवालों के घेरे में होटल प्रबंधन

इस घटना में अमन सागर होटल प्रबंधन की भूमिका संदेह के घेरे में है। देर रात में युवक के साथ नाबालिग को होटल प्रबंधन ने कमरा उपलब्ध कराया। पीड़ित परिवार ने भी प्रबंधन पर संलिप्तता का आरोप लगाया है। डीसीपी का कहना है कि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। फुटेज देखने के बाद काफी बातें स्पष्ट हो जाएंगी। होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। वारदात में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed