फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenage girl suffers burns while lighting a lamp, condition critical with 80 percent burns

Lucknow News: दीपक जलाते समय किशोरी झुलसी, 80 फीसदी जलने से हालत गंभीर

Thu, 09 Jul 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 09 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl suffers burns while lighting a lamp, condition critical with 80 percent burns
गुडंबा। गुडंबा में कुर्सी रोड स्थित चमन एन्क्लेव में मंगलवार सुबह दीपक जलाते समय 16 वर्षीय खुशी गुप्ता आग की चपेट में आकर झुलस गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाकर उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। खुशी 80 फीसदी तक झुलसी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के अनुसार, मूलरूप से देवरिया निवासी शिक्षिका रेनू पांडेय चमन एन्क्लेव में अपने बेटे के साथ रहती हैं। करीब दो महीने पहले वह देवरिया की रहने वाली खुशी गुप्ता को इलाज और पढ़ाई के लिए लखनऊ लाई थीं। खुशी के बाएं हाथ की हथेली में जन्मजात समस्या है, जिसके कारण वह पूरी तरह बंद नहीं हो पाती। रेनू ने उसका पास के स्कूल में दाखिला भी कराया था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे स्कूल जाने से पहले रेनू ने खुशी से पहली मंजिल पर बने मंदिर में दीपक जलाने के लिए कहा। मंदिर के पास रखी अलमारी में तारपीन और तिल का तेल रखा था। हाथ की समस्या के कारण दीपक तैयार करते समय तारपीन का तेल खुशी के कपड़ों और फर्श पर फैल गया। इसके बाद उसने तिल के तेल से दीपक जलाया, लेकिन जलती हुई माचिस की तीली अनजाने में नीचे गिरा दी। फर्श पर फैले तारपीन के तेल ने तुरंत आग पकड़ ली और खुशी उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लपटों से घिरी खुशी किसी तरह नीचे पहुंची और शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, आग बुझाई और उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि खुशी की हालत बेहद नाजुक है। सूचना मिलने पर उसके पिता मुकेश गुप्ता और अन्य परिजन अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed