फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenage girl gang raped by five youths

Lucknow News: किशोरी से पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 12 Oct 2025 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 12 Oct 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl gang raped by five youths
पुलिस की गिरफ्त में मेराज व मुठभेड़ में घायल ललित कश्यप।
सरोजनीनगर। बंथरा के हरौनी इलाके में शनिवार दोपहर 17 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच युवकों ने किशोरी के साथ बाग में मौजूद दोस्त को पीटकर भगा दिया फिर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता ने चार युवकों के खिलाफ बंथरा थाने में केस दर्ज कराया है। देर रात पुलिस से एक आरोपी से मुठभेड़ हुई। उसके पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


किशोरी के पिता के मुताबिक उनकी बड़ी बेटी की डिलीवरी हुई है। छोटी बेटी कुछ दिनों से उसके घर रह रही है। शनिवार दोपहर 12 बजे किशोरी हरौनी बाजार गई थी। वहां उसका एक दोस्त मिल गया। बातचीत करते हुए दोनों पास में ही एक बाग में चले गए। आरोप है कि इस बीच पांच युवक वहां पहुंचे और किशोरी के दोस्त को पीटकर वहां से भगा दिया। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


किशोरी किसी तरह बदहवास हालत में बहन के घर पहुंची और सारी घटना बहन व बहनोई को बताई। वे लोग उसे लेकर हरौनी चौकी पहुंचे। मौके पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ जोड़ा...मिन्नत की, फिर भी नहीं माने
किशोरी ने परिजनों को बताया कि चारों आरोपियों ने उसको घेर रखा था। उसने आरोपियों के हाथ जोड़े, मिन्नत की पर आरोपियों ने उसकी एक भी नहीं सुनी। हिम्मत जुटाकर उसने विरोध भी किया, पर आरोपियों ने उसे मारापीटा। बाद में पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

घटना के बाद से किशोरी व परिजन सहमे हुए हैं। उन लोगों ने किसी से बात करने से मना कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित 11वीं की छात्रा है, जबकि पुलिस का दावा है कि किशोरी ने पढ़ाई छोड़ दी है।


एक आरोपी मुठभेड़ में घायल, दूसरा गिरफ्तार

किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी आपस में एक दूसरे का नाम विशाल, छोटू, बाबू और ललित ले रहे थे। जबकि एक का नाम वह नहीं बता सकी। किशोरी के पिता की तहरीर पर बंथरा पुलिस ने पांचों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा में केस दर्ज किया है। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। डीसीपी ने बताया कि देर रात एक आरोपी ललित कश्यप को हराैनी रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक बाइक और एक तमंचा बरामद किया गया। माैके से नामजद आरोपी छोटू भाग निकला। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ललित से मुठभेड़ के कुछ ही देर बाद वारदात में शामिल एक आरोपी हराैनी निवासी मेराज को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मेराज का नाम किशोरी को नहीं पता था। उसके बारे में जानकारी पुलिस को मुठभेड़ में घायल ललित से मिली। डीसीपी ने बताया कि ललित के खिलाफ पहले से चोरी और जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज है। वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

पुलिस की गिरफ्त में मेराज व मुठभेड़ में घायल ललित कश्यप।

पुलिस की गिरफ्त में मेराज व मुठभेड़ में घायल ललित कश्यप।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed