फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenage girl abducted on bike, raped

Lucknow News: किशोरी को बाइक से उठा ले गए, दुष्कर्म

Mon, 23 Mar 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 23 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl abducted on bike, raped
प्रतीकात्मक तस्वीर।
मलिहाबाद। रहीमाबाद के गांव में 20 मार्च को बाइक सवार श्रमिक ने साथी के साथ मिलकर किशोरी का अपहरण कर लिया। आरोपी उसे जंगल ले गया और दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घरवालों को दो दिन बाद किशोरी माल में सड़क किनारे मिली।
विज्ञापन






गांव निवासी किसान ने बताया कि 20 मार्च की शाम करीब चार बजे 14 वर्षीय बेटी खेत में चारा काट रही थी। उन्नाव के औरास स्थित नसीरपुर निमैचा निवासी श्रमिक उदयवीर रावत साथी मिठाई कारीगर सरवन के साथ वहां पहुंचा। दोनों बेटी को घसीटकर जंगल ले गए और छेड़छाड़ करने लगे। चीखपुकार सुनकर वह खेत की तरफ दौड़े तो आरोपी बेटी को जबरन बाइक पर बैठाकर जंगल के रास्ते भाग निकले। उन्होंने घटना की जानकारी रहीमाबाद पुलिस को दी। पुलिस की तीन टीमों ने रातभर जंगल में सर्च अभियान चलाया और कई स्थानों पर दबिश दी। अगले दिन पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन






रात में उदयवीर ने कई बार किया दुष्कर्म

इंस्पेक्टर अरुण त्रिगुनायक ने बताया कि 21 मार्च को किशोरी ने घरवालों को माल में होने की सूचना दी। पुलिस टीम घरवालों के साथ मौके पर पहुंची और उसे खोज लिया। किशोरी के पिता ने बताया कि दोनों आरोपी बेटी को घने जंगल में ले गए। वहां उदयवीर ने उसके साथ रात में कई बार दुष्कर्म किया। फिर उसे वहां छोड़कर दोनों भाग निकले। किसी तरह बेटी माल में रह रही बहन के घर पैदल जाने लगी। घर से कुछ दूर पहले ही सड़क पर वह अचेत होकर गिर पड़ी। राहगीर पानी छिड़ककर उसे होश में लाए। बेटी ने राहगीर के मोबाइल से बहन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बहन ने पुलिस और घरवालों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन






कोर्ट में बयान देने पर बढ़ेगी धारा

इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता ने बयान में दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, धमकी और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोर्ट में बयान होने पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed