{"_id":"5d697f928ebc3e016b6adf61","slug":"teen-talaq-lucknow-news-lko478981672","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सडक पर पत्नी को बोला तलाक, तलाक, तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सडक पर पत्नी को बोला तलाक, तलाक, तलाक
विज्ञापन
बीच सड़क पर पत्नी को बोला तीन तलाक, महानगर थाने में मुकदमा
महानगर के बादशाहनगर पुल पर बकरीद के दो दिन पहले एक युवक ने अपनी पत्नी को बुलाया।
बीच सड़क पर उसने दूसरा निकाह करने की बात कही और तीन बार तलाक बोलकर बच्चों को लेकर चला गया।
काफी कोशिशों के बाद भी सुलह न होने पर महिला के परिवारीजनों ने बृहस्पतिवार देर शाम कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने पति व उसके महिला मित्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, अकबरनगर की रहने वाली शमां बानो का निकाह वसीम नाम के युवक से हुआ था।
करीब आठ महीने पहले वसीम की दोस्ती सबीना नाम की एक युवती से हुई। शमां के मुताबिक, चार महीने पहले वसीम सबीना को लेकर घर आ गया तो उसने आपत्ति जताई।
इस पर वसीम ने पत्नी व बच्चों की पिटाई कर घर से निकाल दिया। इसके बाद शमां मायके में रहने लगी।
आरोप है कि बकरीद से दो दिन पहले वसीम ने कॉल कर बादशाहनगर पुल पर बुलाया। शमां बच्चों को साथ लेकर पहुंची तो वसीम व सबीना मौजूद थे।
पहले तो दोनों ने गाली-गलौज की फिर वसीम बच्चों को जबरन कार में बैठाने लगा। विरोध पर शमां की पिटाई कर दी।
इसके बाद वसीम ने तीन बार तलाक बोला और चला गया। शमां के मुताबिक, कई बार सुलह की कोशिश की गई, लेकिन वसीम मानने को तैयार नहीं था।
इसके बाद बृहस्पतिवार शाम को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह के मुताबिक, कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।