{"_id":"60ce4e5c8ebc3e708f7fde19","slug":"teen-talak-to-her-55-years-old-wife-gw-reporters-news-lko583255296","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सेतु निगम के कर्मचारी ने 55 साल की पत्नी को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सेतु निगम के कर्मचारी ने 55 साल की पत्नी को दिया तीन तलाक
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम इलाके में रहने वाले उप्र राज्य सेतु निगम के कर्मचारी सैय्यद अहमद ने अपनी 55 वर्षीय पत्नी को तीन तलाक दे दिया। जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक सैय्यद घर से कहीं चले गए। इसके बाद पीड़िता ने स्थानीय थाने में सैय्यद अहमद अली और एक महिला के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया।
जानकीपुरम थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह गौर के मुताबिक, महिला की शिकायत आई थी। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता के मुताबिक, सैय्यद अहमद अली का दफ्तर में ही काम करने वाली एक महिला से संबंध है। महिला का ट्रांसफर हो गया था। ट्रांसफर होते ही सैय्यद ने पीड़िता व बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि सैय्यद ने बुधवार को चिल्लाते उनसे कहा कि तीन बार तलाक कहा और घर से चले गए।
महिला के कहने पर दिया तीन तलाक
पीड़िता का आरोप है कि उसके पति का अवैध संबंध था। महिला का ट्रांसफर होने के बाद से गुस्से में रहते थे। ऑफिस भी जाना कम कर दिया था। इस बीच जब कोई बात हो तो मारपीट करने लगते थे। तलाक देने के बाद जानकारी हुई की महिला से फोन के माध्यम से रोजाना बात होती थी। महिला के कहने पर ही सैय्यद ने पीडिता को तलाक दिया है।
विज्ञापन
कर्मचारी यूनियन के नेता ने बेटे को पीटा था
पीड़िता कहना था कि उसके पति ने जब उसको तलाक दिया था। उसके बाद वह घर से चले गए थे। जब वह नहीं लौटे तो बेटा तलाश करने के लिए गए। रिश्तेदारों से लेकर सभी जगहों पर देख लिया। जब बेटा उनके दफ्तर पहुंचा तो जानकारी हुई की सैय्यद वहां पहुंचे थे। इतने में कुछ कहा सुनी हुई इसके बाद कर्मचारी नेता ने उनके बेटे को पीट दिया। उस मारपीट का मुकदमा हजरतगंज थाने में दर्ज कराया गया था। जिसकी जांच चल रही है।