{"_id":"60ca602a8ebc3e325868d110","slug":"teen-talaak-gw-reporters-news-lko5827860167","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म बदलकर की शादी, १३ साल बाद दे दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म बदलकर की शादी, १३ साल बाद दे दिया तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। हिंदू युवती का धर्म बदलवाकर मुस्लिम युवक ने उससे 2007 में निकाह किया और मार्च 2021 में तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, जॉपलिंग रोड निवासी इरशाद हसन कॉल सेंटर का काम करते हैं। उनकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि इरशाद हसन ने मार्च 2021 में उनको तीन तलाक दिया है। केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। आरोप है कि निकाह के बाद कुछ दिनों तक सब ठीक चला, लेकिन इसके बाद इरशाद व उसके परिवारीजन युवती को मारने पीटने लगे। दोनों के दो बच्चे हो गए। प्रताड़ना से इतना तंग आकर युवती दोनों बच्चों को लेकर कानपुर चली गई।
पीड़िता के मुताबिक, इरशाद उसे मनाने के लिए वहां पहुंचा। उसने माफी मांगी। इसके बाद 30 जुलाई 2020 को इरशाद दोनों बच्चों को बिना बताए लेकर लखनऊ चला आया। पीड़िता जब लखनऊ पहुंची तो उसे इरशाद ने बच्चों से मिलने नहीं दिया। परिवारीजनों ने पीड़िता को घर से भगा दिया। पीड़िता ने हजरतगंज थाने में प्रताड़ता व संपत्ति हड़पने का केस दर्ज कराया तो पुलिस ने इरशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल से छूटने के बाद इरशाद ने युवती के खिलाफ फतवा जारी कराया। इरशाद ने 3 मार्च 2021 को गोमतीनगर स्थित जिम के पास बुलाया और तीन बार बोलकर चला गया। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।