फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teen hanged himself when his father refused to give him Rs 500

Lucknow News: पिता ने 500 रुपये नहीं दिए तो किशोर ने लगाया फंदा

Sat, 23 Aug 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 23 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Teen hanged himself when his father refused to give him Rs 500
मुजेहना (गोंडा)। धानेपुर के त्रिभुवन नगर ग्रांट शुक्ल पुरवा निवासी संदीप चौहान (16) ने पिता मनोहर चौहान से 500 रुपये नहीं मिलने पर कमरा बंद करके फांसी लगा ली। मनोहर ने बताया कि शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे संदीप ने पांच सौ रुपये मांगे थे। संदीप को जेब खर्च के लिए 50 रुपये दिए जाते थे। इस वजह से 500 रुपये देने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर वह कमरे में चला गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब वह बाहर नहीं निकला, तो परिजनों ने आवाज दी। इसके बाद दरवाजा तोड़कर संदीप को फंदे से उतारा गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संदीप चार भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत से पिता मनोहर व मां गुलाबा बेसुध हो गईं। छोटे भाई प्रदीप, कुलदीप व सुमित का भी रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed