फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Technology will make medicine more effective

Lucknow News: तकनीक के सहारे और प्रभावी होगी चिकित्सा

Sun, 05 Oct 2025 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Technology will make medicine more effective
फार्माकोलॉजी विभाग में हुआ कार्यक्रम।
लखनऊ। पीजीआई चंडीगढ़ में फार्माकोलॉजी विभाग के प्रो. बिकास मेधी के मुताबिक, बेहतर इलाज के लिए चिकित्सा के साथ ही तकनीक के क्षेत्र में भी नवाचार जरूरी है। प्रो. बिकास शनिवार को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के फार्माकोलॉजी विभाग की ओर से गुजराल-भार्गव व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि यह व्याख्यान केजीएमयू के दो पूर्व शिक्षकों प्रो. केपी भार्गव और प्रो. एमएल गुजराल की याद में आयोजित किया गया। इस मौके पर इनके परिवार भी मौजूद रहे। इनमें इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च के पूर्व महानिदेशक प्रो. बलराम भार्गव और अमोद गुजराल शामिल थे।
विज्ञापन

समारोह में प्रो. वीके भार्गव, स्वर्गीय प्रो. आरसी सक्सेना, स्वर्गीय प्रो. निशा मिश्रा, प्रो. सुनील गुरथु, प्रो. वीके शर्मा, प्रो. आईपी जैन, प्रो. गौतम पाटिल, प्रो. एसपी सिंह, प्रो. चंदीश्वर नाथ, प्रो. सचेंद्र श्रीवास्तव, प्रो. राजेंद्र नाथ, प्रो. संजय खत्री, प्रो. विकास सेठ, प्रो. सलिल श्रीवास्तव, प्रो. डीके कटियार और प्रो. प्रवीण कटियार को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। फार्माकोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. आरके दीक्षित ने सभी का स्वागत किया।

 फार्माकोलॉजी विभाग में हुआ कार्यक्रम।

फार्माकोलॉजी विभाग में हुआ कार्यक्रम।

 फार्माकोलॉजी विभाग में हुआ कार्यक्रम।

फार्माकोलॉजी विभाग में हुआ कार्यक्रम।

 फार्माकोलॉजी विभाग में हुआ कार्यक्रम।

फार्माकोलॉजी विभाग में हुआ कार्यक्रम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed