{"_id":"45bad6770dc4b64de377d430fd7cb549","slug":"technique-and-coordination-improves-law-and-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीक और तालमेल से सुधरेगी कानून व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीक और तालमेल से सुधरेगी कानून व्यवस्था
विष्णु मोहन/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Mon, 17 Feb 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहतर तालमेल। हाईटेक व्यवस्थाएं। वेल प्लानिंग। बेहतर पुलिसिंग। अनुशासन के साथ कदमताल। यही है आईपीएस अफसरों का विजन-2040।
विज्ञापन
अफसरों ने रविवार को इसका खाका रखा। साथ ही विजन-2040 के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए ई-ग्रुप व वेल प्लानिंग पर जोर दिया।
अफसरों ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर उसपर अमल करने का इरादा जताया। मौका था पुलिस वीक का। पुलिस ऑफिसर्स मेस में आईपीएस एसोसिएशन की बैठक थी।
बातें शुरू हुईं तो अफसरों ने बेहतर पुलिसिंग के तमाम फॉर्मूले सुझा डाले। विभाग के काम में कैसे सुधार हो उसकी रूपरेखा भी लगे हाथ पेश कर दी।
यही नहीं बेहतर पुलिसिंग के लिए कार्यशालाएं, बैठकें व मंथन के बाद प्रस्ताव तैयार कर डीजीपी के माध्यम से शासन को देने की बात भी कही। हालांकि इस सबके बीच अफसर अपनी समस्याओं का जिक्र करने से बचते रहे।
वेल प्लानिंग और वर्कशॉप
आईपीएस अफसरों ने कहा कि कानून व्यवस्था के विभिन्न मुद्दों पर बेहतर परिणाम के लिए वेल प्लानिंग के साथ काम करना जरूरी है।
कुछ अफसरों ने अनुशासन कायम रखने के लिए निचले स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन करने का सुझाव दिया। उनका कहना था कि विजन-2040 के गोल को हासिल करने के लिए टीम भावना से प्रयास जरूरी है।
विज्ञापन
इसके लिए सिपाही से लेकर अफसर तक के सामने यह स्पष्ट करना होगा कि किस तरह की वर्क स्टाइल को अपना कर उद्देश्य को हासिल किया जा सकता है।
ऐसे बनाएंगे बेहतर तालमेल
अफसरों ने अच्छे परिणाम के लिए बेहतर तालमेल बनाए जाने पर जोर दिया। इसके लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लेकर अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों का सहारा लेने की बात कही गई। इसके लिए ई-ग्रुप बनाया जाएगा।
विज्ञापन
निकालेंगे ई-मैगजीन
अफसरों के विचारों और सुझावों को ई-मैगजीन निकालने का फैसला किया गया। एडीजी फायर सर्विसेस को ई- मैगजीन का एडिटर-इन-चीफ नामित किया गया जबकि एसपी गौरव सिंह और नेहा को एडिटर बनाया गया।