फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Technical problem in cockpit before takeoff, plane returned from runway

Lucknow News: टेकऑफ से पहले कॉकपिट में आई तकनीकी खराबी, रनवे से लौटा विमान

Mon, 14 Jul 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Technical problem in cockpit before takeoff, plane returned from runway
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से रविवार सुबह हैदराबाद के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में टेकऑफ से पहले तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण विमान को रनवे से लौटाया गया। जांच के बाद उड़ान को निरस्त कर दिया गया। इस पर फ्लाइट में सवार 150 यात्रियों ने हंगामा किया। सूत्र बताते हैं कि कॉकपिट में कुछ खराबी आ गई थी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार विमान आईएक्स-2816 की सुबह 8:40 बजे बोर्डिंग हो चुकी थी और यात्री भी बैठ चुके थे। विमान उड़ान भरने के लिए तैयार था। अचानक पायलट को कॉकपिट में तकनीकी गड़बड़ी का संदेह हुआ। उसने तत्काल एटीसी को सूचना दी। इसके बाद इंजीनियरों की टीम ने प्रयास किया, लेकिन गड़बड़ी दूर नहीं हो सकी। आखिरकार उड़ान को रद्द कर दिया गया। इसकी जानकारी यात्रियों को हुई तो वे हंगामा करने लगे। इनमें से कुछ को होटल में ठहराया गया है। एयरलाइंस ने इन्हें दूसरे विमान से भेजने का आश्वासन दिया है। कुछ यात्रियों को रिफंड कर दिया गया।
विज्ञापन




लगातार रद्द हो रहीं उड़ानें
एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-लखनऊ की फ्लाइट आईएक्स-1219 पिछले हफ्ते तीन दिन निरस्त हुई। यह रोजाना रात 11:50 बजे लखनऊ पहुंचती है। लखनऊ से मुंबई की फ्लाइट आईएक्स-1235 भी लगातार रद्द हो रही है, जो रात 12:20 बजे अमौसी से उड़ान भरती है। एअर इंडिया की दिल्ली से आने वाली दो नियमित उड़ानें एआई-2460 और एआई-2461 भी लंबे समय से रद्द हैं। लखनऊ-दुबई रूट की उड़ानें आईएक्स-193 और आईएक्स-194 भी कई बार निरस्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed