फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   technical problem in admission proccess under rte

आरटीई के तहत आज आवेदन का आखिरी दिन, वेबसाइट पर खोजे नहीं मिल रहे स्कूल

Thu, 15 Jul 2021 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
technical problem in admission proccess under rte
लखनऊ। निशुल्क शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए चल रही आवेदन की तीसरी प्रक्रिया में तकनीकी गड़बड़ी से काफी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों का आवेदन करने से वंचित रह गए हैं। जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित है। कई अभिभावकों अनुसार उनके वार्ड के किसी भी स्कूल का नाम लिस्ट में नहीं दिख रहा है। इसकी कई बार शिकायत बेसिक शिक्षा विभाग से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन व्यवस्था एनआईसी के हवाले होने से शिक्षा विभाग न तो जवाब दे पा रहा है न कोई हल निकाल पा रहा है।
विज्ञापन

आरटीई के तहत दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन का अंतिम दिन बृहस्पतिवार है। काफी संख्या में अभिभावक आवेदन के लिए जूझ रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। अभिभावक फरजाना, अय्यूब, गीता, रवि, इस्माइल ने बताया कि वे पिछले काफी दिनों से ऑनलाइन आवेदन का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जब भी अपने वार्ड का विकल्प देते हैं तो एक भी स्कूल का नाम नहीं दर्शाता है। वहीं कई अभिभावकों ने शिकायत की है कि कुछ में तो आधे विद्यालयों के ही नाम दर्शाए जाते हैं, लेकिन विकल्प भरते वक्त एक भी स्कूल का चयन नहीं होता। अभिभावकों के अनुसार खासकर पुराने लखनऊ के वार्ड में स्कूलों के नाम गायब हैं। हुसैनाबाद, मल्लाही टोला, नजरबाग समेत कई वार्डों में एक भी स्कूल का नाम नहीं आ रहा है। इस गड़बड़ी की शिकायत बेसिक शिक्षा विभाग से की तो बताया गया कि ऑनलाइन प्रक्रिया व्यवस्था एनआईसी संभाल रहा है। उसको ही हल निकालना है।
विज्ञापन

स्कूल दाखिले से कर रहे मना
वहीं पहली और दूसरी सूची के चयनित बच्चों को दाखिला देने से निजी स्कूल मना कर रहे हैं। विभाग के अनुसार चयनित बच्चों की सूची स्कूलों को भेजी जा चुकी है। वहीं अभिभावकों की शिकायत है कि जब वे स्कूल जाते हैं तो वे सूची न मिलने का बहाना बनाते हैं। जब वे विभाग को दाखिला दिलाने को कहते हैं तो वह दोबारा आवेदन करने की सलाह दे देता है। दरअसल बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति की रकम अभी तक स्कूलों के खाते में नहीं आई है। ऐसे में वे बच्चों को दाखिला देने से मना कर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed