फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Technical Education Service Exam Today

Lucknow News: प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा आज

Sun, 06 Sep 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Technical Education Service Exam Today
विज्ञापन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से उ.प्र. प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा रविवार को दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 11ः30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2ः30 से शाम पांच बजे तक होगी। इस परीक्षा में 52 केंद्रों पर कुल 22,996 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सही ढंग से संपन्न कराने के लिए कुल 520 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें 52 उपनिरीक्षक, 156 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 104 महिला आरक्षी और गोपनीय सामग्री की सुरक्षा के लिए 208 सशस्त्र पुलिसकर्मी शामिल हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक उपनिरीक्षक, दो महिला आरक्षी और तीन मुख्य आरक्षी/आरक्षी तैनात रहेंगे। सभी सहायक पुलिस आयुक्त और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करेंगे। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, तकनीकी उपकरण और अन्य प्रतिबंधित सामग्री पूरी तरह से वर्जित रहेगी। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में साइबर केंद्र और सार्वजनिक कॉल ऑफिस पूरी तरह बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed