{"_id":"5d278e418ebc3e6cde237212","slug":"teasing-with-girl-and-sepoy-arrested-lucknow-news-lko470175769","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने किशोरी से की छेड़छाड़, विरोध करने पर की मारपीट, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने किशोरी से की छेड़छाड़, विरोध करने पर की मारपीट, गिरफ्तार
विज्ञापन
मानकनगर में तैनात सिपाही की करतूत, किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट, गया जेल
मानकनगर में तैनात 2015 बैच का सिपाही विकल्प यादव ने पारा इलाके की 16 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ की। जानकारी होने पर परिवारीजन शिकायत करने गए तो आरोपी ने मारपीट की।
पीड़िता का परिवार थाने पहुंचा तो सिपाही वहां भी पहुंच गया और किशोरी की बहन पर चरित्रहीनता का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक पारा त्रिलोकी सिंह के मुताबिक, इलाके में रहने वाली किशोरी बृहस्पतिवार को अपने दरवाजे पर खड़ी थी। किशोरी ने आरोप लगाया कि 2015 बैच का सिपाही विकल्प यादव पास में रहता है। उसने छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
इसकी जानकारी परिवारीजनों को हुई तो वह शिकायत लेकर आरोपी के घर गए। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही पीड़िता का परिवार पारा थाने पहुंच गया और तहरीर दी। पुलिस किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराने की तैयारी कर रही थी। इस बीच आरोपी सिपाही भी वहां आ धमका।
थाने में किशोरी की बहन पर लगाया चरित्रहीन होने का आरोप
विकल्प यादव का आरोप था कि किशोरी के परिवारीजन उसके घर पहुंचकर मारपीट करने लगे। जबकि उनकी बेटी से कोई सरोकार नहीं है। उसने किशोरी की बहन पर चरित्रहीन होने का आरोप लगा दिया। इस पर किशोरी के पिता ने हंगामा शुरू कर दिया और कुछ अन्य लोगों को भी थाने पर बुलाया। पुलिस पर आरोप लगाया कि वह मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह के मुताबिक, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विकल्प यादव के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज कर देर शाम जेल भेज दिया गया। हालांकि, पीड़िता के परिवारीजन पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगा रहे थे।
पहले भी सिपाही कर चुके हैं शर्मसार
29 सितंबर की रात गोमतीनगर में 2015 बैच के सिपाही प्रशांत चौधरी व संदीप ने खरगापुर अंडर पास के पास एपल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में प्रशांत व संदीप जेल में बंद है। इसके अलावा कई अन्य मामलों में भी 2015 बैच के सिपाहियों की मनबढ़ई सामने आई। पुलिस की वर्दी में खुलेआम गुंडई करने के मामले में इनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी।