फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   team from Meghalaya tested the services of Dufferin

Lucknow News: मेघालय से आई टीम ने परखी डफरिन की सेवाएं

Fri, 10 Oct 2025 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
team from Meghalaya tested the services of Dufferin
लखनऊ। डफरिन अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को बृहस्पतिवार को मेघालय से आई टीम ने परखा। गर्भवती व बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। टीम दो घंटे तक अस्पताल में रही। अस्पताल प्रशासन का कहना है टीम यहां पर दी जा रही सुविधाओं को अपने राज्य में लागू करेगी।
विज्ञापन

डफरिन की प्रमुख अधीक्षक डॉ. ज्योति मेहरोत्रा, सीएमएस डॉ. रंजना प्रसाद व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सलमान ने निरीक्षण कराया। टीम सबसे पहले स्पेशल न्यूबॉन केयर यूनिट (एसएनसीयू) पहुंची और सीपैप मशीन व अन्य सेवाओं की जानकारी ली। स्किल लैब, वैक्सीनेशन सेंटर, कंगारू मदर केयर यूनिट को देखा। कंगारू यूनिट में मौजूद माताओं से बातचीत की।
विज्ञापन


टीम ने जाना कि डिलीवरी के बाद होने वाली ब्लीडिंग को कैसे रोका जाए। प्रमुख अधीक्षक डॉ. ज्योति मेहरोत्रा ने बताया कि टीम यहां पर दी जाने वाली सेवाओं को अपने राज्य में लागू करेगी, ताकि जच्चा-बच्चा की मृत्यु दर कम हो सके। टीम में मेघालय के मुख्य सचिव संपत कुमार, डॉ. लैंडो, गेट्स श्याम आश्रय दास, अंजनी व गेट्स फाउंडेशन के सदस्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed