फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers' union came out in support of KGMU Vice Chancellor

Lucknow News: केजीएमयू के कुलपति के पक्ष में उतरा शिक्षक संघ

Thu, 01 Jan 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Teachers' union came out in support of KGMU Vice Chancellor
केजीएमयू।
लखनऊ। धर्मांतरण के प्रयास मामले में हो रहे धरना-प्रदर्शन और पुतला फूंके जाने के बाद केजीएमयू शिक्षक संघ कुलपति के पक्ष में उतर आया है। केजीएमयू में बुधवार को शिक्षक संघ की आपात बैठक हुई, जिसमें धरना-प्रदर्शन और कुलपति का पुतला फूंकने को राजनीति से प्रेरित और छवि धूमिल करने वाला बताया गया।
विज्ञापन

केजीएमयू शिक्षक संघ के महासचिव प्रो. संतोष कुमार ने बताया कि पैथोलॉजी विभाग में घटी घटना के बाद केजीएमयू प्रशासन ने तुरंत विशाखा समिति से जांच कराकर रिपोर्ट महिला आयोग और शासन को भेज दी थी। मुख्यमंत्री ने खुद ही पीड़िता से बात की है। केजीएमयू प्रशासन ने आरोपी को निलंबित कर उसके परिसर में प्रवेश पर भी पाबंदी लगा दी है। जाहिर है कि केजीएमयू प्रशासन ने इस मामले में तुरंत प्रभावी कदम उठाए।
विज्ञापन

इसके बाद एनएमओ आदि संगठनों की ओर से समिति पर सवाल उठाए जाने पर उसमें बदलाव भी किया गया। अब समिति में महिला के साथ ही एक सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक भी शामिल हैं। जांच में साक्ष्य मंगाने के लिए एक ईमेल आईडी भी जारी की गई है। एनएमओ की ओर से इस मामले में कोई सामग्री प्रस्तुत नहीं की गई है। वहीं, एक संगठन ने मंगलवार को लुलु मॉल के बाहर कुलपति का पुतला फूंका। इसकी अनुमति भी नहीं ली गई। यह कृत्य गैरकानूनी, अनुचित और निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed