यूपी: 1.92 लाख शिक्षकों को सरकार ने दिया तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने चालू वित्त वर्ष में वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को मानदेय देने के लिए 200 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है।
यह मानदेय यूपी बोर्ड से वर्ष 2012 तक मान्यता वाले वित्तविहीन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट स्कूलों के शिक्षकों को मिलेगा। विशेष प्रोत्साहन मानदेय की यह राशि प्रबंधन की ओर से दिए जाने वाली राशि से अलग होगी।
सालाना मानदेय और पदों की संख्या
पद--सालाना राशि--पदों की संख्या
अंशकालिक प्रधानाचार्य--13,090--7,431
अंशकालिक प्रधानाध्यापक--11,990--8,036
अंशकालिक प्रवक्ता--10,890--68,387
अंशकालिक सहा. अध्यापक--9,790--1,08,269