फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teachers recruitment starts in punarvaas university

पुनर्वास विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 100 से अधिक पदों पर भर्ती शुरू

Mon, 05 Apr 2021 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
teachers recruitment starts in punarvaas university
लखनऊ। राजधानी के विश्वविद्यालयों में इस समय शिक्षक भर्ती की कवायद तेजी से चल रही है। लविवि और बीबीएयू के बाद अब डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ने भी नियमित शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। विवि ने 100 से अधिक प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में कई वर्षों से शिक्षकों के पद पर भर्ती न होने से काफी संख्या में पद खाली हैं। इसलिए विवि प्रशासन ने आरक्षण के नियमों के अनुसार रोस्टर बनाकर भर्ती की कवायद शुरू की है। इसके तहत हाल ही में विभिन्न विभागों में शिक्षकों के पद भरने के लिए आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अनुसार विश्वविद्यालय के 28 विभाग, 06 फैकल्टी में प्रोफेसर, एसोसिएट व असिस्टेंट प्रोफेसर के लगभग 100 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें प्रोफेसर के लगभग 25, एसोसिएट के लगभग 35 व असिस्टेंट प्रोफेसर के 55 पद हैं। इनके लिए आवेदन अलग-अलग अप्रैल मध्य व अंत तक होंगे। प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर पद में सामान्य, ईडब्ल्यूएस व ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1500 और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 1200 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क क्रमश: 750 व 600 रुपये रखा गया है। आवेदन शुल्क नॉन रिफंडेबल है। दिव्यांग अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। रजिस्ट्रार अमित कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से काफी विभागों के लिए आवेदन निकाले जा चुके हैं, कुछ विभाग के अभी प्रक्रिया में हैं। भर्ती यूजीसी मानकों के आधार पर आरक्षण नियमों के अनुसार होगी। उन्होंने बताया कि हर कैटेगरी में दिव्यांगों को आरक्षण दिया गया है। भर्ती प्रक्रिया नए सत्र के शुरू होने से पहले पूरी करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed