{"_id":"e678877479452fbcc9d628a72d89a6dc","slug":"teachers-recruitment-in-junior-high-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29,334 शिक्षक भर्ती: यहां पढ़ें जरूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29,334 शिक्षक भर्ती: यहां पढ़ें जरूरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 30 Dec 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जूनियर हाईस्कूलों में 29334 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए छठवीं काउंसलिंग सात एवं आठ जनवरी को कराई जाएगी।
विज्ञापन
परिषद ने पांचवीं काउंसलिंग के बाद रिक्त पदों के सापेक्ष बीस गुना अभ्यर्थियों का चुनाव करके इसकी सूची तीन जनवरी तक प्रकाशित करने को कहा है।
छठीं काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों की सूची जनपदों के एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
जिले में विषय के पद उपलब्ध होने की स्थिति में ही अभ्यर्थियों का दावा स्वीकार किया जाएगा। इस आशय का पत्र सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन