फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teachers recruitment in GIC in UP.

चयन कैसे होगा पता नहीं, पहुंच गए पांच लाख आवेदन

Thu, 30 Oct 2014 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 30 Oct 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
teachers recruitment in GIC in UP.

प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों (जीआईसी) में एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन का 30 अक्तूबर को अंतिम तिथि है। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए अब तक पांच लाख से अधिक आवेदन पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


इन पदों के चयन के लिए शासन की ओर से क्या मानक तय है, इस बारे में अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं है। शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले बीएड बेरोजगारों ने शासन से लिखित परीक्षा के जरिए चयन करने की मांग की है।
विज्ञापन


जीआईसी-जीजीआईसी में खाली शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए अंतिम तिथि से एक दिन पहले तक पांच लाख से अधिक आवेदन पहुंच चुके हैं। अंतिम तिथि तक उम्मीद है कि यह संख्या छह लाख तक पहुंच जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले एक अभ्यर्थी ने प्रदेश के सभी मंडलों के लिए आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार एक अभ्यर्थी एक फार्म के लिए कम से कम 200 रूपये खर्च किया है। सभी मंडल के लिए आवेदन की स्थिति में अभ्यर्थी ने 3600 रूपये खर्च किए हैं। एक बार फिर से मोटी रकम खर्च करने के बाद फिर से बीएड बेरोजगार ठगे जाने को तैयार हैं।

अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने दिया आश्वासन

teachers recruitment in GIC in UP.

प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों में शिक्षकों का चयन पहले शैक्षिक मेरिट के जरिए होता रहा है जबकि प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा के जरिए होती है।

जीआईसी में भर्ती की घोषणा के बाद ही इन पदों के लिए दावा करने वाले अभ्यर्थियों ने भर्ती लिखित परीक्षा से कराने की मांग को लेकर कई बार शिक्षा निदेशालय का घेराव करने के साथ मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर चयन प्रक्रिया बदलने की मांग की गई है।

अभ्यर्थियों की मांग पर अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने आश्वासन दिया था कि लिखित परीक्षा कराने के बारे में विचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed